
पावन कठिन 2025 का एक साथ उत्सव।
अक्टूबर का महीना अरण्य संघाराम में श्रद्धा और आनंद से परिपूर्ण रहा, जब समुदाय कठिन समारोह (कृतज्ञता, अर्पण और नवीनीकरण का समय) के लिए एकत्रित हुआ।
कठिन के लिए भक्ति भाव से मठ के मैदान को तैयार करना।
अक्टूबर की शुरुआत में ही तैयारियाँ प्रारंभ हो गई थीं। स्वयंसेवक समय से पहले पहुँचकर विहार को संघ और अतिथियों के स्वागतयोग्य करने में जुट गए। स्वयंसेवा टीम ने अत्यंत उत्साह से सफाई, पुनःरंगाई, तंबू लगाना और परिसर को सुंदर बनाने की सेवा की। रसोई टीम ने पूरे समय सभी का विशेष ध्यान रखा।
लुआंग पोर लियम और संघ का स्वागत
श्रद्धा और भक्ति के साथ लुआंग पोर लीयाम एवं संघ का स्वागत।
9 अक्टूबर को अरण्य विहार ट्रस्ट के कई सदस्य, आचार्य गुणाकरो और आचार्
सीख और प्रेरणा के क्षण
कठिन के आगामी दिनों में सीखना और भक्ति।
कठिन से पूर्व के दिनों में प्राचीन आदि बद्री विहार स्थली और चनेती स्तूप की यात्राएँ विशेष रूप से प्रेरणादायक रहीं। संध्याएँ परित्त पाठ और धर्म-देशना से भरी रहीं, जिनमें लुआंग पोर लियम का हृदयस्पर्शी और गहन प्रवचन सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक था।
कठिन समारोह दिवस
कठिन समारोह के आरंभ का एक भक्ति-पूर्ण क्षण।
मुख्य कठिन समारोह 12 अक्टूबर को श्रद्धा और आनंद के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत पारंपरिक पके हुए चावल के पिंडपात से हुई, जिसके बाद कठिन वस्त्र की सिलाई और रंगाई संपन्न हुई। यह उदारता और सामूहिक सामंजस्य की सुंदर अभिव्यक्ति थी|
दिन में आचार्य केवली और आचार्य गुणाकरो द्वारा अरण्य संघाराम के विकास पर प्रस्तुति दी गई, तथा महाबोधि सोसाइटी के भंते सुगतानंद द्वारा एक प्रेरक वार्ता हुई।
मठ के विकास के अगले चरण की एक झलक।
दोपहर का विशेष आकर्षण इमारत आर्किटेक्ट्स के श्री मन्नत सिंह द्वारा भिक्षु निवास हेतु बनाए जाने वाले भविष्य की कुटियों के डिज़ाइन की प्रस्तुति थी—जो वि
कठिन चिवर अर्पण समारोह
समारोह का समापन शाम को कठिन वस्त्र को आचार्य गुणाकरो को अर्पित करने के साथ हुआ।
धम्माराम: कृतज्ञता
एक अध्याय का समापन, मार्ग पर निरंतरता।
कठिन समारोह के बाद धम्माराम के समापन का समय आ गया — मनन और आभार से परिपूर्ण।
अनीश जी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह ने धम्माराम की अनेक वर्षों से धम्म-अभ्यास और सभाओं के स्थल के रूप में निभाई गई सेवा का सम्मानपूर्ण समापन दर्शाया। लुआंग पोर लियम ने अनीश जी और गोयल परिवार को सम्मान स्वरूप एक बुद्ध रूप भेंट किया—धम्माराम परिसर के उनके उदार अर्पण और संघ के प्रति उनके वर्षों की सेवा के लिए। उनकी उदारता और श्रद्धाभाव ने वर्षों से अनगिनत धम्म गतिविधियों को संभव बनाया है और अभी भी अनेक लोगों को प्रेरणा देती है।
आगामी दिनों में यशिका और पायल ने धम्माराम से शेष सामग्री को संघाराम में ले जाने और व्यवस्थित करने में सहायता की।
विहार में जीवन
संगहाराम में शीतल दिनों और नए सहयोगी हाथों का स्वागत।
ठंड के आगमन के साथ विहार अपनी नियमित साधना की शांत लय में लौट आया है। आचार्य ञाणवरो के मार्गदर्शन में कठिन से प्राप्त अर्पणों को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित और संग्रहित किया गया है।
संजू संघाराम समुदाय का हिस्सा बन गए हैं। धम्म के प्रति उनका दीर्घ अनुभव और समर्पण विहार के लिए अमूल्य योगदान रहेगा।
आधारभूत संरचना विकास
संगहाराम में संरक्षण और संवर्द्धन।
विहार में आधारभूत संरचना का विकास भी जारी रहा:
- श्मशान की दिशा में विहार परिसर की पहुँच को नियंत्रित करने हेतु एक साधारण द्वार लगाया गया।
- भोजनालय के पीछे एक नया शेड तैयार हुआ, जो दिन के अतिथियों के लिए और कार्यक्रमों के दौरान उपयोगी रहेगा। यह शेड प्रतिदिन कई घंटों तक उस दिशा से आने वाली तीव्र धूप से सुरक्षा भी प्रदान करेगा।
आगमन और पुण्य संचय
विहार इस समय वर्ष के सबसे सुहावने मौसम का आनंद ले रहा है—उज्ज्वल, गर्म दिन और हल्की ठंड वाली शामें। जो भी अतिथि इस आध्यात्मिक वातावरण से भरी भूमि का अनुभव करना चाहते हैं, उनका स्वागत है।
👉अतिथि जानकारी: https://
यदि आप विहार के धम्म का स्रोत बनकर समुदाय की सेवा करते रहने में अनुदान करना चाहते हैं।
🙏 तो उसकी जानकारी यहाँ प्राप्त करें: https://aranyavihara.in/
कठिन समारोह की अधिक तस्वीरें
🖼️ अधिक तस्वीरों के लिए → Kathina Visual Journey देखें 👇
🔗 https://aranyavihara.in/kathina-2025-a-visual-journey/
धम्माराम की और स्मृतियाँ
🌐 Stay Connected
📘 Facebook: Aranya Vihara Trust
📸 Instagram: @aranyaviharatrust
📩 Email: aranyasangharma@gmail.com
▶️ YouTube: AVT Channel
📝सामग्री सौजन्य: याशिका पोखरियाल
📸 फ़ोटो श्रेय: श्री डीटोन (थाईलैंड), सुश्री कल्पना, श्री अभिनंदन

















































